BLO Full Form in Hindi: जानें बीएलओ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां, योग्यता और वेतन

B L O Full Form in Hindi: BLO का पूरा नाम “बूथ स्तर अधिकारी” है। इन दिनों, भारत के कई राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया चल रही है। इसलिए बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) फिर से चर्चा में आगया हैं। लोग जानना चाहते हैं कि बीएलओ कौन हैं, क्या करते हैं और कौन इस पद पर नियुक्त हो सकते है। यदि आप भी यह जानकारी खोज रहे हैं, तो आप सही जगह आएं हैं यहाँ बीएलओ से संबंधित सभी जानकारी निचे दी गई है।

B L O Full Form in Hindi

बीएलओ (Booth Level Officer) आमतौर पर सरकारी, अर्द्ध-सरकारी या स्थानीय निकायों के कर्मचारियों में से नियुक्त किए जाते हैं। उनका मुख्य कार्य अपने निर्धारित क्षेत्र की मतदाता सूची का सत्यापन, अद्यतन और जाँच करना होता है। सामान्यतः जहाँ के वो निवासी है उन्हें उसी क्षेत्र या उसके निकट के क्षेत्र में तैनात किया जाता है, जिससे वे मतदाताओं से सीधे संपर्क स्थापित कर सकें और अपने जिम्मेदारियों को सही से निभा सकें।

बीएलओ क्या काम होता है?

BLO का काम चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट से संबंधित है। बीएलओ का मुख्य जिम्मेदारी ये है की वो अपने क्षेत्र में नए मतदाताओं का पंजीकरण करवाना और जो लोग मर चुके हैं उनके नाम मतदाता सूची से हटवाना होता है। इसके साथ ही, BLO मतदाता सूची के संशोधन का कार्य करते हैं, मतदाता पहचान पत्र से जुड़ी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराते हैं और लोगों को जरूरी फॉर्म भरने में मार्गदर्शन देते हैं।

मतदान से पहले वे सभी मतदाताओं तक मतदाता पर्ची पहुंचाने का काम भी करते हैं। इसलिए, आप इस तरह की किसी भी समस्या को हल करने के लिए अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। बीएलओ की मुख्य जिम्मेदारियां संक्षेप में सूची दी गई है:

  • नए वोटरों का पंजीकरण
  • मतदाता सूची में नाम जोड़ना, हटाना व सुधारना
  • मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण (Special Revision)
  • वोटर आईडी कार्ड वितरण; मतदान से कुछ दिन पहले घर-घर जाकर मतदाता पर्ची (Voter Slip) बांटना
  • क्षेत्र में मतदाता सूची से संबंधित शिकायतों का समाधान

BLO की नियुक्ति किसे दी जाती है?

BLO के रूप में केवल शिक्षक नहीं, बल्कि कई अन्य सरकारी, अर्द्ध-सरकारी और स्थानीय निकायों के कर्मचारी भी नियुक्त किए जाते हैं। इनके प्रमुख पदों की और कर्मचारियों की सूची नीचे दी गई है:

  • आंगनवाड़ी वर्कर
  • पंचायत सचिव
  • ग्राम स्तरीय कामगार
  • पटवारी
  • अमीन
  • लेखपाल
  • डाकिया
  • सहायक नर्स
  • दाई स्वास्थकर्मी
  • बिजली बिल रीडर
  • संविदा शिक्षक
  • मध्याह्न भोजन कामगार
  • शहरी क्षेत्रों में लिपिकीय स्टाफ (UDC/LDC)

BLO बनने के लिए आवश्यक योग्यता

BLO बनने के लिए किसी प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है। यह कोई अलग या स्थायी पद नहीं है, बल्कि यह विभिन्न सरकारी विभागों अथवा स्थानीय निकायों में कार्यरत कर्मचारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी के रूप में सौंपा जाता है।

बीएलओ की प्रमुख जिम्मेदारियां:

  • अपने निर्धारित क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन करना और मतदाता सूची को अद्यतन बनाए रखना।
  • मृत, स्थानांतरित या दोहराए गए मतदाताओं के नामों को सूची से हटाने की प्रक्रिया में सहयोग करना।
  • नए पात्र नागरिकों, विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं, का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में सहायता करना।
  • मतदाता पंजीकरण एवं संशोधन से संबंधित आवेदन पत्र भरने में नागरिकों का मार्गदर्शन करना।
  • प्राप्त आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित निर्वाचन अधिकारियों तक पहुंचाना।
  • नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र (EPIC) उपलब्ध कराने में सहयोग देना।
  • लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करना।
  • मतदाता सूची से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना, मतदाताओं की समस्याओं का समाधान करना और मतदान केंद्र से जुड़ी आवश्यक सूचनाएं साझा करना।

बीएलओ का वेतन और मानदेय

बीएलओ के लिए कोई अलग वेतनमान निर्धारित नहीं होता, क्योंकि यह एक अतिरिक्त जिम्मेदारी है जो सरकारी कर्मचारियों को उनके नियमित कार्यों के साथ सौंपी जाती है। हालांकि, निर्वाचन कार्यों के दौरान उन्हें राज्य सरकार या निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार अतिरिक्त मानदेय, भत्ता अथवा अन्य सुविधाएं प्रदान की जा सकती हैं। यह राशि राज्य और कार्य की प्रकृति के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

हमें उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको बीएलओ (Booth Level Officer) के कार्य, जिम्मेदारियों, नियुक्ति प्रक्रिया और भूमिका से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिली होगी। यदि आप चुनावी व्यवस्था, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, करियर और अन्य उपयोगी विषयों से संबंधित विस्तृत एवं जानकारीपूर्ण लेख पढ़ना चाहते हैं, तो हमरे इस वेबसाइट anyrojgar.in के साथ जुड़े रहें। यहां आपको नियमित रूप से नई और विश्वसनीय जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है। अपने सुझाव और प्रश्न भी हमारे साथ साझा करना न भूलें।

नमस्कार दोस्तों! मैं सूरज सिंह, anyrojgarhelp न्यूज़ पोर्टल का संस्थापक एवं संपादक। इस वेबसाइट को लॉन्च करने का हमारा प्रमुख उद्देश्य है कि हम आपको सटीक और ताज़ा खबरें सबसे पहले पहुँचा सकें। हम प्रयास करते हैं कि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं, रोजगार, शिक्षा, और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों की अपडेट्स आपको सरल भाषा में शीघ्रता से प्राप्त हों। हमारी टीम हर एक खबर को फ़िल्टर करती है, ताकि वह आपके लिए उपयुक्त और उपयोगी हो।

Leave a Comment